Navigation Menu

Search GK Quiz & Prep Material

सामान्य ज्ञान क्विज रिविज़न 06 भारतीय राजव्यवस्था | महत्वपूर्ण One Liner GK प्रश्न उत्तर

सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर | General Knowledge Questions in Hindi

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, UPSC, बैंकिंग, रेलवे या अन्य सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं, तो यह One Liner GK Question in Hindi आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे। यहां आपको भारत और विश्व के सामान्य ज्ञान, इतिहास, भूगोल, विज्ञान और करंट अफेयर्स से जुड़े सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर मिलेंगे। अपनी परीक्षा की तैयारी को मजबूत करने के लिए इस पेज को नियमित रूप से पढ़ें और अपने ज्ञान को बढ़ाएं।

Que 1: राष्‍ट्रपति की अनुमति हेतु भेजे गए किसी विधेयक पर राष्‍ट्रपति कब तक अपनी अनुमति देने के लिए बाध्‍य है? संविधान ने कोई समय सीमा निश्चित नहीं की है।
Que 2: यदि कोई सरकार निर्देशक तत्‍वों की उपेक्षा करती है, तो उसे निश्चित ही इसके लिए मतदाताओं के समक्ष उत्‍तरदायी होना पड़ेगा यह कथन किसका है? डॉ. भीमराव अम्‍बेडकर का
Que 3: किस प्रधानमंत्री के कार्यकाल में दल-बदल विरोधी विधेयक पास हुआ था? राजीव गांधी के कार्यकाल में
Que 4: 1953 में गठित राज्‍य-पुनर्गठन आयोग के अध्‍यक्ष थे? न्‍यायमूर्ति फजल अली
Que 5: नियंत्रक व महालेखा परीक्षक के वेतन आदि किस न्‍यायालय के न्‍यायाधीशों के वेतन आदि के बराबर रखे गए हैं? उच्‍चतम न्‍यायालय
Que 6: संविधान का प्रारूप करने के लिए संविधान सभा द्वारा प्रारूप समिति का गठन कब किया गया? 29 अगस्‍त 1947 केा
Que 7: पंचायत के चुनाव कराने के लिए निर्णयकिसके द्वारा लिया जाता है? राज्‍य सरकार द्वारा
Que 8: प्रथम लोकसभा चुनाव में कितने राजनीतिक दलों को राष्‍ट्रीय दल के रूप में मान्‍यता दी गई थी? 14
Que 9: संविधान के किस अनुच्‍छेद के अंतर्गत वित्‍तीय आपातकाल की व्‍यवस्‍था है? अनुच्‍छेद 360
Que 10: अखिल भारतीय कांग्रेस ने किस वर्ष यह प्रस्‍ताव पारित किया कि भारत की जनता स्‍वयं बिना किसी विदेशी हस्‍तक्षेप के अपने संविधान का निर्माणकरेगी? 1936 में
Que 11: संवधिान के अंतर्गत मूल अधिकारों को लागू करवाने की जिम्‍मेदारी किसकी है? सर्वोच्‍च न्‍यायालय तथा उच्‍च न्‍यायालयों की
Que 12: भारत के किन राष्‍ट्रपतियों की मृत्‍यु उनके कार्यकाल के दौरान हुई? डॉ. जाकिर हुसैन तथा फखरूद्दीन अली अहमद की
Que 13: संविधान की ग्‍यारहवीं अनुसूची में पंचायतीराज संस्‍थाओं में सम्मिलित किए गए विषयों की संख्‍या है? 29
Que 14: वर्तमान में भारतीय नागरिकों को कितने मौलिक अधिकार प्राप्‍त है? 6
Que 15: भारत के प्रथम राष्‍ट्रपति के रूप में डॉ. राजेन्‍द्र प्रसाद का निर्वाचन किसने किया था? संविधान सभा विधायनी
Que 16: संविधान सभा के अस्‍थायी अध्‍यक्ष थे? डॉ. सच्चिदानन्‍द सिन्‍हा
Que 17: राज्‍य की कार्यपालिका शक्ति किसमें निहित होती है? राज्‍यपाल में
Que 18: स्‍वतंत्र भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल कौन थे? चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
Que 19: लोकसभा का कोरम कुल सदस्‍य संख्‍या का कितना होता है? 1/10
Que 20: संविधान सभा को अन्‍तरिम संसद में किस दिन परिवर्तित किया गया? 26 जनवरी, 1950
Que 21: संसद का कोई सदस्‍य अपने अध्‍यक्ष की पूर्व अनुमति के बिना कितने दिनों तक सदन में अनुपस्थित रहे, तो उसका स्‍थान रिक्‍त घोषित कर दिया जाता है? 60 दिन
Que 22: पंचायत का चुनाव कराने के लिए निर्णय कौन लेता है? राज्‍य सरकार
Que 23: राज्‍य स्‍तर पर मंत्रियों की नियुक्ति कौन करता है? राज्‍यपाल
Que 24: राष्‍ट्रपति पद पर (कार्यकारी राष्‍ट्रपति के अलावा) सबसे कब अवधि के लिए पदारूढ़ रहने वाले व्‍यक्ति कौन है? डॉ. जाकिर हुसैन
Que 25: भारतीय संविधान में संघ की कार्यपालिका शक्ति किसमें निहित है? राष्‍ट्रपति में
⭐ 5★ Rating दें
WhatsApp पर GKSchools Share करें