Navigation Menu

Search GK Quiz & Prep Material

SSC GD PAPER 1 | महत्वपूर्ण One Liner GK प्रश्न उत्तर

सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर | General Knowledge Questions in Hindi

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, UPSC, बैंकिंग, रेलवे या अन्य सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं, तो यह One Liner GK Question in Hindi आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे। यहां आपको भारत और विश्व के सामान्य ज्ञान, इतिहास, भूगोल, विज्ञान और करंट अफेयर्स से जुड़े सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर मिलेंगे। अपनी परीक्षा की तैयारी को मजबूत करने के लिए इस पेज को नियमित रूप से पढ़ें और अपने ज्ञान को बढ़ाएं।

Que 26: वायुमंडल का कितना भाग 29 किलोमीटर ऊँचाई तक पाया जाता है ? 97%
Que 27: सन 1906 में ढाका में मुस्लिम लीग की स्थापना किसने की ? आगा खां और सलिमुल्ला खां ने
Que 28: अमजद अली खान कोनसा वाद्य यंत्र बजाते हैं ? सरोद
Que 29: भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून किन महीनों में सक्रिय रहता है ? जून से सितम्बर
Que 30: भारत में सर्वाधिक मूंगफली का उत्पादन किस राज्य में होता है ? गुजरात
Que 31: किसी एक स्थान पर कुम्भ का मेला कितने वर्ष बाद लगता है ? 12 वर्ष
Que 32: लन्दन में ‘इंडिया हाउस’ की स्थापना किसने की ? श्यामजी कृष्ण वर्मा
Que 33: भारत का अनुसंधान केंद्र ‘हिमाद्रि’ कहाँ स्थित है? आर्कटिक क्षेत्र
Que 34: भारत में सबसे कम वर्षा वाला स्थान कौनसा है ? लेह (जम्मू-कश्मीर)
Que 35: कांग्रेस की स्थापना के समय भारत का वायसराय कौन था ? लार्ड डफरिन
Que 36: लाल मिट्टी का रंग लाल क्यों होता है ? लौह ऑक्साइड की उपस्थिति के कारण
Que 37: हरियाणा की कौनसी नस्ल की भैंस प्रसिद्ध है ? मुर्राह
Que 38: हमारी आकाशगंगा का नाम क्या है ? दुग्ध मेखला या मिल्की वे
Que 39: क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है ? लद्दाख
Que 40: भारत में डाक सूचकांक प्रणाली (पिन कोड प्रणाली) का शुभारम्भ कब हुआ ? 1972 ई
Que 41: सफ़ेद रक्त कण (W.B.C.) का कार्य क्या है ? रोग प्रतिरोधक क्षमता
Que 42: कितनी ऊँचाई पर जाने से तापमान 1 डिग्री C की कमी होती है ? 165 मी.
Que 43: पानीपत की पहली लड़ाई 1526 में किसके बीच लड़ी गयी ? बाबर और इब्राहीम लोधी
Que 44: सरदार सरोवर परियोजना किस नदी पर बनाई गयी है ? नर्मदा
Que 45: भारत में पहली बार मेट्रो रेल सेवा किस नगर में आरम्भ की गई? कोलकाता
Que 46: कौनसा ग्रह पृथ्वी की जुड़वाँ बहन कहलाता है ? शुक्र
Que 47: हिंदी दिवस कब मनाया जाता है ? 14 सितंबर
Que 48: सन 2012 के ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली सायना नेहवाल का संबंध किस खेल से है ? बेडमिन्टन
Que 49: कार की बैटरी में किस अम्ल का प्रयोग होता है ? सल्फ्युरिक अम्ल
Que 50: विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप कौनसा है ? अरब प्रायद्वीप
⭐ 5★ Rating दें
WhatsApp पर GKSchools Share करें