Navigation Menu

Search GK Quiz & Prep Material

सामान्य ज्ञान क्विज रिविज़न 06 भारतीय राजव्यवस्था | महत्वपूर्ण One Liner GK प्रश्न उत्तर

सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर | General Knowledge Questions in Hindi

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, UPSC, बैंकिंग, रेलवे या अन्य सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं, तो यह One Liner GK Question in Hindi आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे। यहां आपको भारत और विश्व के सामान्य ज्ञान, इतिहास, भूगोल, विज्ञान और करंट अफेयर्स से जुड़े सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर मिलेंगे। अपनी परीक्षा की तैयारी को मजबूत करने के लिए इस पेज को नियमित रूप से पढ़ें और अपने ज्ञान को बढ़ाएं।

Que 1: जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्‍व में अन्‍तरिम सरकार का गठन कब हुआ? सितम्‍बर 1946
Que 2: भारतीय संविधान में किस अनुच्‍छेद के तहत अस्‍पृश्‍यता को समाप्‍त कर दिया गया है अनुच्‍छेद 17 के अन्‍तर्गत
Que 3: किस अनुच्‍छेद द्वारा भारतीय नागरिकों को 6 प्रकार की स्‍वतंत्रताएं प्रदान की गई है? अनुच्‍छेद 19 के द्वारा
Que 4: मूल अधिकारों के उल्‍लंघन की स्थिति में किस अनुच्‍छेद के अंतर्गत व्‍यक्ति सीधे सर्वोच्‍च न्‍यायालय में आवेदन कर सकता है? अनुच्‍छेद 32 के अंतर्गत
Que 5: संविधान सभा का गठन किसकी सिफारिश पर किया गया था? कैबिनेट मिशन योजना की सिफारिश पर
Que 6: किसी विधेयक को धन विधेय के रूप में कौन प्रमाणित करता है? लोकसभा का अध्‍यक्ष
Que 7: पंचायत का चुनाव कराने के लिए निर्णय कौन लेता है? राज्‍य सरकार
Que 8: संविधान की प्रस्‍तावना में संशोधन करके क्‍या शब्‍द जोड़े गए? पंथ निरपेक्ष, समाजवादी और अखण्‍डता शब्‍द जोड़े गए
Que 9: भारत के संविधान में सम्मिलित समवर्ती सूची किस देश के संविधान के आधार पर शामिल की गई है? आस्‍ट्रेलिया के संविधान के आधार पर
Que 10: भारत सरकार ने 1956 में संविधान के किस संशोधन द्वारा जम्‍मू-कश्‍मीर राज्‍य को भारत का प्रान्‍त बनाया? सातवाँ सविधान संशोधन
Que 11: 1953 में गठित राज्‍य-पुनर्गठन आयोग के अध्‍यक्ष थे? न्‍यायमूर्ति फजल अली
Que 12: नगर निगम के सर्वोच्‍च अधिकारी को क्‍या कहते हैं? महापौर
Que 13: भारत के कौन से राष्‍ट्रपति द्वितीय पसंद के मतों की गणना के फलस्‍वरूप अपना निश्चित कोटा प्राप्‍त कर निर्वाचित हुए? वी. वी. गिरि
Que 14: किस महाधिकारी को अपने कर्तव्‍यों के पालन में भारत के राज्‍य क्षेत्र में सभी न्‍यायालयों में उपस्थित होने का अधिकार प्रदान किया गया है? महान्‍यायवादी की
Que 15: संसद का कोई सदस्‍य अपने अध्‍यक्ष की पूर्व अनुमति के बिना कितने दिनों तक सदन में अनुपस्थित रहे, तो उसका स्‍थान रिक्‍त घोषित कर दिया जाता है? 60 दिन
Que 16: संविधान के किस अनुच्‍छेद के अंतर्गत वित्‍तीय आपातकाल की व्‍यवस्‍था है? अनुच्‍छेद 360
Que 17: यदि कोई व्‍यक्ति अपनी इच्‍छा से विदेशी राज्‍य की नागरिकता अर्जित कर लेता है तो उसकी भारतीय नागरिकता का क्‍या होता है? भारतीय नागरिकता स्‍वत: समाप्‍त हो जाती है।
Que 18: संविधान के अनुच्‍छेद 24 के अन्‍तर्गत कितने वर्ष से कम आयु वाले किसी बालक को कारखानों, खानों या किसी अन्‍य जोखिम भरे काम में नियुक्‍त नहीं किया जा सकता? 14 वर्ष
Que 19: भारत के प्रथम राष्‍ट्रपति के रूप में डॉ. राजेन्‍द्र प्रसाद का निर्वाचन किसने किया था? संविधान सभा विधायनी
Que 20: भारतीयसंघ का राष्‍ट्रपति किसके परामर्श से कार्य करता है? प्रधानमंत्री
Que 21: प्रथम पंचायती राज व्‍यवस्‍था का उद्घाटन पं. जवाहरलाल नेहरू ने 2 अक्‍टूबर, 1959 को किस स्‍थान पर किया था? नागौर राजस्‍थान
Que 22: संविधान की प्रस्‍तावना में प्रयुक्‍त किस शब्‍द का तात्‍पर्य है कि भारत का राज्‍याध्‍यक्ष वंशानुगत नहीं होगा? गणतंत्र
Que 23: राज्‍य स्‍तर पर मंत्रियों की नियुक्ति कौन करता है? राज्‍यपाल
Que 24: राष्‍ट्रपति पद पर (कार्यकारी राष्‍ट्रपति के अलावा) सबसे कब अवधि के लिए पदारूढ़ रहने वाले व्‍यक्ति कौन है? डॉ. जाकिर हुसैन
Que 25: संविधान में वर्तमान में कितने अनुच्‍छेद तथा अनुसूचियां है? 444 अनुच्‍छेद तथा 12 अनुसूचियाँ
⭐ 5★ Rating दें
WhatsApp पर GKSchools Share करें