किसी विकल्प पर क्लिक करें। सही उत्तर हरे रंग में और गलत लाल रंग में दिखेगा।
Que 10311: पाठ्येतर गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किस राज्य सरकार ने हाल ही में सरकारी स्कूलों में हॉबी हब स्थापित करने की योजना शुरू की है?
Notes: दिल्ली सरकार ने हाल ही में पाठ्येतर गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सरकारी स्कूलों में "हॉबी हब" स्थापित करने की योजना शुरू की है. यह प्रोजेक्ट सिंगल शिफ्ट सरकारी स्कूल में लागू होगा. 2022-2023 के शैक्षणिक सत्र के लिए यह परियोजना केवल एक पाली के सरकारी स्कूलों में लागू की जाएगी.
Que 10312: वाइस चीफ लेफ्टिनेंट जनरल, मनोज पांडे को हाल ही में किस भारतीय सेना का प्रमुख नियुक्त किया गया है?
Notes: वाइस चीफ लेफ्टिनेंट जनरल, मनोज पांडे को हाल ही में थल सेना का प्रमुख नियुक्त किया गया है. जनरल नरवने के बाद कार्यालय में सबसे वरिष्ठ होने के नाते, लेफ्टिनेंट जनरल पांडे शासन संभालेंगे. पिछले 3 महीनों में कुछ शीर्ष अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल पांडे सबसे वरिष्ठ बन गए है.
Que 10313: निम्न में से किस बैंक को हाल ही में DAY-NRLM द्वारा SHG लिंकेज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला बैंक घोषित किया गया है?
Notes: एचडीएफसी बैंक को हाल ही में दीनदयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन DAY-NRLM द्वारा SHG लिंकेज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला बैंक घोषित किया गया है. यह बैंक एकमात्र निजी बैंक है जिसे एनआरएलएम द्वारा एसएचजी में उनके योगदान के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
Que 10314: निम्न मे से किस आईटी कंपनी और रोल्स-रॉयस ने हाल ही में कर्नाटक के बेंगलुरु में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग और डिजिटल नवाचार केंद्र खोला है?
Notes: आईटी कंपनी इंफोसिस और प्रमुख औद्योगिक तकनीक कंपनी रोल्स-रॉयस ने हाल ही में संयुक्त रूप से कर्नाटक के बेंगलुरु में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग और डिजिटल नवाचार केंद्र खोला है. इस केंद्र का उद्देश्य अगले सात वर्षों में दोनों संगठनों को पारस्परिक लाभ प्रदान करना है.
Que 10315: भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में आईडीबीआई बैंक और किस बैंक पर 93 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है?
Notes: भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में आईडीबीआई बैंक और एक्सिस बैंक पर केवाईसी मानकों से जुड़े विभिन्न उल्लंघनों के लिए 93 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. यह दंड नियामक अनुपालन मुद्दों पर आधारित है और इसका उद्देश्य अपने ग्राहकों के साथ किसी भी लेनदेन या व्यवस्था की वैधता पर शासन करना नहीं है.
Que 10316: 13 वर्षीय रिया जादोन ने हाल ही में कौन सी डीजीसी लेडीज ओपन एमेच्योर गोल्फ चैंपियनशिप जीती है?
Notes: 13 वर्षीय रिया जादोन ने हाल ही में बड़ी बहन लावण्या जादोन के साथ करीबी मुकाबले के बाद 11वी डीजीसी लेडीज ओपन एमेच्योर गोल्फ चैंपियनशिप जीती है. 78, 80 और 74 के स्कोर के साथ रिया ने जूनियर गर्ल्स ट्रॉफी भी जीती है. इस वर्ष के टूर्नामेंट में सौ से अधिक महिला गोल्फरों ने हिस्सा लिया है.
Que 10317: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कब तक के लिए अटल इनोवेशन मिशन को जारी रखने की मंजूरी दे दी है?
Notes: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में मार्च 2023 तक के लिए अटल इनोवेशन मिशन को जारी रखने की मंजूरी दे दी है. एआईएम के घोषित लक्ष्यों में 10,000 अटल टिंकरिंग लैब्स (एटीएल), 101 अटल इनक्यूबेशन सेंटर (एआईसी) विकसित करना और अटल न्यू इंडिया चैलेंजेस के माध्यम से 200 उद्यमियों को प्रायोजित करना शामिल है.
Que 10318: गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर और किस यूनिवर्सिटी में यूजीसी ने हाल ही में भीमा भोई चेयर की स्थापना की है?
Notes: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने हाल ही में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर और दिल्ली यूनिवर्सिटी में भीमा भोई चेयर की स्थापना की है. भीमा भोई ओडिशा के एक संत, कवि और दार्शनिक थे। उन्होंने हिंदू धर्म में जाति व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी.
Que 10319: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना यानी पीएमएमवाई के हाल ही में कितने वर्ष पूरे हो गए है?
Notes: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना यानी "पीएमएमवाई" के हाल ही में 7 वर्ष पूरे हो गए है. इस योजना की शुरुआत से अब तक 18.60 लाख करोड़ रुपये के 34 करोड़ 42 लाख से अधिक ऋण स्वीकृत किए जा चुके हैं. जबकि नए उद्यमियों को लगभग 22 प्रतिशत ऋण प्राप्त हुआ है.
Que 10320: गीतांजलि श्री के द्वारा लिखा गया उपन्यास टॉम्ब ऑफ सैंड प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार के लिए चुने जाने वाला कौन सा हिंदी भाषा का उपन्यास बन गया है?
Notes: अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार के इतिहास में हाल ही में गीतांजलि श्री के द्वारा लिखा गया उपन्यास "टॉम्ब ऑफ सैंड" प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार के लिए चुने जाने वाला पहला हिंदी भाषा का उपन्यास बन गया है. जो की डेज़ी रॉकवेल द्वारा उपन्यास का अंग्रेजी में अनुवाद किया गया है. इस साहित्यिक पुरस्कार विजेता को 50,000 पाउंड की नगद राशि दी जाती है.
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
General Knowledge कहाँ से शुरू करें?
पहले इतिहास, राजव्यवस्था और भूगोल के छोटे सेट करो। फिर नीचे के अभ्यास प्रश्न हल करो और आज का GK टेस्ट लो।
क्या ये प्रश्न मुफ्त हैं?
हाँ। विषय क्विज़, अभ्यास MCQ और आज का टेस्ट बिना लॉगिन चलते हैं। स्कोर सेव करने के लिए लॉगिन वैकल्पिक है।
SSC और पुलिस के लिए कौन सा GK ज़रूरी है?
Static GK + पिछले 6–12 महीने का करेंट अफेयर्स। पुलिस में राज्य GK भी जोड़ो।
Today's 3-step path
Follow this loop every day: mixed test, current affairs, then today's subject. A new set arrives tomorrow.