किसी विकल्प पर क्लिक करें। सही उत्तर हरे रंग में और गलत लाल रंग में दिखेगा।
Que 7941: विश्व भर के घूमने योग्य 20 देशों की सूची में श्रीलंका कौनसे स्थान पर रहा है?
Notes: कोंडे नास्ट ट्रैवलर के रीडर्स च्वॉइस अवार्डस् 2022 की जारी लिस्ट के अनुसार विश्वभर के घूमने योग्य 20 देशों की सूची में श्रीलंका देश 17 वें स्थान पर रहा है।
Que 7942: वर्ष 2022 का नोबेल शांति पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?
Notes: वर्ष 2022 का नोबेल शांति पुरस्कार एलेस बियालियात्सकी को देने की घोषणा की गई. यह पुरस्कार बेलारूस में मानवाधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय अधिवक्ता उन्हें प्रदान किया गया
Que 7943: भारतीय वायु सेना दिवस हर वर्ष कब मनाया जाता है?
Notes: वायुसेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को की गई थी इसीलिए हर वर्ष 8 अक्टूबर को वायुसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वतंत्रता से पूर्व वायुसेना को रॉयल इंडियन एयर फोर्स (आरआईएएफ) कहा जाता था। जिसे बाद में हटाकर सिर्फ "इंडियन एयरफोर्स" कर दिया गया था।
Que 7944: ‘स्नो टाइगर’ के नाम से जाने जाने वाले किस कर्नल का हाल ही में निधन हो गया है?
Notes: पर्वतारोहण की दुनिया में ‘स्नो टाइगर’ के नाम से पहचाने जाने वाले प्रेमचंद डोगरा का हाल ही में निधन हो गया. प्रेमचंद डोगरा वर्ष 1977 में कंचनजंघा के शिखर पर पहुंचने वाले वह दुनिया के पहले भारतीय थे।
Que 7945: दूसरी बार एफआईएच साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला गोलकीपर किन्हें चुना गया?
Notes: हाल ही में दूसरी बार एफआईएच साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला गोलकीपर भारत के पीआर श्रीजेश और सविता पूनिया को चुना गया।
Que 7946: कुवैत के सुल्तान नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा ने किसे प्रधानमंत्री पुनर्नियुक्त किया?
Notes: अपने बड़े पुत्र अहमद नवाफ अल-अहमद अल-सबा को कुवैत के सुल्तान नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा ने प्रधानमंत्री पुनर्नियुक्त करते हुए सरकार बनाने का आदेश दिया है।
Que 7947: रसायन विज्ञान के क्षेत्र में निम्न में से कौन 2022 का नोबेल पुरस्कार सूचि में शामिल नहीं है?
Notes: ‘क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए’ अमेरिका की कैरोलिन आर बर्टोजी और के बैरी शार्पलेस एवं डेनमार्क के मोर्टन मेल्डल ने संयुक्त रूप से रसायन विज्ञान में 2022 का नोबेल पुरस्कार जीता है।
Que 7948: जर्मन संस्कृति और विरासत के महत्व के बारे में जागरूकता फ़ैलाने के लिए जर्मन-अमेरिकन दिवस कब मनाया जाता है?
Notes: वर्ष 1983 में, जर्मन-अमेरिकन दिवस की शुरुआत जर्मेनटाउन की 300 वीं वर्षगांठ पर, राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन द्वारा हुई थी।
Que 7949: ‘एफआईएच साल 2021-22 का उभरता हुआ महिला सितारा’ पुरस्कार से किस युवा हॉकी खिलाड़ी को नवाज़ा गया है?
Notes: ‘एफआईएच साल 2021-22 का उभरता हुआ महिला सितारा’ पुरस्कार से हाल ही में भारत की युवा हॉकी खिलाड़ी मुमताज़ ख़ान को नवाज़ा गया है।
Que 7950: एंटोन ज़िलिंगर को किस क्षेत्र में उनके शोध के लिए नोबेल पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया है?
Notes: रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने भौतिकी में नोबेल पुरस्कार 2022 से क्वांटम भौतिकी के क्षेत्र में उनके शोध के लिए एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉसर और एंटोन ज़िलिंगर को सम्मानित किया है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
General Knowledge कहाँ से शुरू करें?
पहले इतिहास, राजव्यवस्था और भूगोल के छोटे सेट करो। फिर नीचे के अभ्यास प्रश्न हल करो और आज का GK टेस्ट लो।
क्या ये प्रश्न मुफ्त हैं?
हाँ। विषय क्विज़, अभ्यास MCQ और आज का टेस्ट बिना लॉगिन चलते हैं। स्कोर सेव करने के लिए लॉगिन वैकल्पिक है।
SSC और पुलिस के लिए कौन सा GK ज़रूरी है?
Static GK + पिछले 6–12 महीने का करेंट अफेयर्स। पुलिस में राज्य GK भी जोड़ो।
Today's 3-step path
Follow this loop every day: mixed test, current affairs, then today's subject. A new set arrives tomorrow.