किसी विकल्प पर क्लिक करें। सही उत्तर हरे रंग में और गलत लाल रंग में दिखेगा।
Que 8571: किस राज्य ने विनाशकारी भूकंप की याद में हाल ही में आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस मनाया?
Notes: सिक्किम राज्य में हाल ही में विभिन्न जिलों में आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Que 8572: किस टीम ने पहली बार डूरंड कप खिताब जीता है?
Notes: बेंगलुरु एफसी टीम ने हाल ही में करीबी फाइनल मैच में मुंबई सिटी एफसी को 2-1 से हराकर पहली बार डूरंड कप पर कब्ज़ा किया।
Que 8573: हाल ही में किस क्रिकेटर एवं उनकी पत्नी को मैक्स लाइफ ने ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?
Notes: क्रिकेटर रोहित शर्मा तथा उनकी पत्नी ऋतिका सजदेह को हाल ही में निजी जीवन बीमा कंपनी मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की घोषणा की है।
Que 8574: राष्ट्रीय पंच दिवस 2022 (National Punch Day) सितंबर में कब मनाया गया?
Notes: प्रत्येक वर्ष 20 सितंबर को राष्ट्रीय पंच दिवस मनाया जाता है।
Que 8575: भारत और किस देश नें हाल ही में रक्षा के क्षेत्र में सहयोग पर एक समझौता पर हस्ताक्षर किया है?
Notes: भारत और मिस्र देश ने रक्षा के क्षेत्र में सहयोग पर एक समझौता पर हाल ही में हस्ताक्षर किया है जोकि पारस्परिक हित के सभी क्षेत्रों में रक्षा सहयोग बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।
Que 8576: किस बैंक ने हाल ही में एवरीडे सेविंग्स अकाउंट (दैनिक बचत खाता) की शुरुआत कर दी है?
Notes: ग्राहकों को हर दिन खर्च और हर दिन बचत में मदद प्रदान करने के लिए हाल ही में निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक (केएमबीएल) ने खास तरह का एवरीडे सेविंग्स अकाउंट (दैनिक बचत खाता) की है.
Que 8577: कौनसा देश अपना पहला चंद्र रोवर नवंबर 2022 में लॉन्च करेगा?
Notes: इस वर्ष नवंबर 2022 में संयुक्त अरब अमीरात फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से राशिद नाम का अपना प्रथम चंद्र रोवर लॉन्च करेगा।
Que 8578: भारत और किस राष्ट्र के बिच 32 करोड़ 98 लाख 40 हजार रुपए लागत से बन रहे मीटर स्पान डबल लेन मोटर सेतु का हाल ही में उत्तराखंड सरकार ने शिलान्यास किया।
Notes: त्तराखंड के धारचूला क्षेत्र के मल्ला छारछुम में भारत-नेपाल राष्ट्र के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काली नदी पर 32 करोड़ 98 लाख 40 हजार रुपए की लागत से बन रहे 110 मीटर स्पान डबल लेन मोटर सेतु का शिलान्यास किया है।
Que 8579: इंस्पायर योजना के तहत कितने 53,021 भारतीय छात्रों को इंस्पायर अवार्ड से नवाजा गया है?
Notes: इंस्पायर योजना के तहत केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हाल ही में लगभग 53,000 छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान की है।
Que 8580: लस्सा बुखार जिसे पैदा करने वाला वायरस पश्चिम अफ्रीका में पाया जाता है यह बुखार कहा खोजा गया था?
Notes: लस्सा बुखार का प्रकोप नाइजीरिया में तेजी से फेल रहा है जिसकी चपेट से कई व्यक्ति प्रभावित हो रहे है. इस बुखार को वर्ष 1969 नाइजीरिया के लासा में खोजा गया था।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
General Knowledge कहाँ से शुरू करें?
पहले इतिहास, राजव्यवस्था और भूगोल के छोटे सेट करो। फिर नीचे के अभ्यास प्रश्न हल करो और आज का GK टेस्ट लो।
क्या ये प्रश्न मुफ्त हैं?
हाँ। विषय क्विज़, अभ्यास MCQ और आज का टेस्ट बिना लॉगिन चलते हैं। स्कोर सेव करने के लिए लॉगिन वैकल्पिक है।
SSC और पुलिस के लिए कौन सा GK ज़रूरी है?
Static GK + पिछले 6–12 महीने का करेंट अफेयर्स। पुलिस में राज्य GK भी जोड़ो।
Today's 3-step path
Follow this loop every day: mixed test, current affairs, then today's subject. A new set arrives tomorrow.