SSC, RPSC, UPSC, IBPS जैसी अन्य सरकारी विभागों में भर्ती चाहते हैं तो सामान्य ज्ञान का गहरा ज्ञान होना आवश्यक है। इस लेख में प्रत्येक प्रश्न का गहन विश्लेषण किया गया है, जिससे आप अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकेंगे।
Important Questions of General Knowledge in Hindi for All Exam
Que : जहाँगीर ने फारस के राजा शाह अब्बास प्रथम की पेंटिंग के लिए किसे फारस भेजा था?
[A] बिशनदास
[B] बसावन
[C] दशरथ
[D] मनोहर
Show Answer
Correct Answer :[A] बिशनदास Notes: जहाँगीर के काल को चित्रकला का स्वर्णकाल कहा जाता है। बिशनदास उसके समय का चित्रकार था जिसे जहाँगीर ने 1613 में फारस के राजा शाह अब्बास प्रथम की पेंटिंग के लिए फारस भेजा था। वहां वह इतना सफल हुआ कि 1620 तक रहा और उपहार में हाथी लेकर लौटा।
Que : 1893 में गणेश महोत्सव किसने शुरू किया?
[A] गणेश दामोदर सावरकर
[B] विनोबा भावे
[C] लोकमान्य तिलक
[D] नाना पाटिल
Show Answer
Correct Answer :[C] लोकमान्य तिलक Notes: 1893 में गणेश महोत्सव लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने शुरू कराया। इससे इस त्यौहार को राष्ट्रीय पहचान मिली।
Que : एलीफैंटा की गुफाएं किस हिंदू देवता को समर्पित हैं?
[A] ब्रह्मा
[B] विष्णु
[C] शिव
[D] इंद्र
Show Answer
Correct Answer :[C] शिव Notes: एलीफैंटा मुम्बई से 6.2 मील दूरी पर स्थित एक द्वीपसमूह है। इस पर 5 गुफाएँ हैं जो हिंदू धर्म से विशेष रूप से शिवजी से संबंधित हैं।
Que : भारतीय मंदिरों में से कौन सी विशेषताएं मिस्र के मंदिरों के पायलन्स जैसा दिखती हैं?
[A] लाट
[B] विमान
[C] गोपुर
[D] शिखर
Show Answer
Correct Answer :[C] गोपुर Notes: भारतीय मंदिरों में गोपुर मिस्र के मंदिरों के पायलन्स जैसे दिखते हैं।
Que : घुमुरा नृत्य किस राज्य का लोकनृत्य है?
[A] उड़ीसा
[B] मध्य प्रदेश
[C] महाराष्ट्र
[D] कर्नाटक
Show Answer
Correct Answer :[A] उड़ीसा Notes: घुमुरा नृत्य उड़ीसा का एक लोकनृत्य है। प्राचीन कथाओं के अनुसार, यह देवताओं और राक्षसों के बीच युद्ध का लोकनृत्य है। समय के दौरान, घुमुरा ओडिशा में प्रदर्शन कला और मनोरंजन में शामिल था।
Que : गुंदेचा भाई किस संगीत कला से सम्बंधित हैं?
[A] खयाल
[B] तराना
[C] द्रुपद
[D] ठुमरी
Show Answer
Correct Answer :[C] द्रुपद Notes: उमाकांत गुंदेचा और रमाकांत गुंदेचा दो सगे भाई हैं जो द्रुपद संगीत कला से संबंधित हैं। वो साथ गाते हैं इस कारण उन्हें पद्मश्री भी 2012 में साथ ही मिला।
Que : किस देश ने फेसबुक (Facebook) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए देश में फेसबुक पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है?
[A] रूस
[B] पाकिस्तान
[C] भारत
[D] बांग्लादेश
Show Answer
Correct Answer :[A] रूस Notes: रूस ने फेसबुक (Facebook) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए देश में फेसबुक पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है.
Que : YouTube के बढ़ते क्रिएटर इकोसिस्टम ने भारत के सकल घरेलू उत्पाद में कितने करोड़ रुपये का योगदान दिया है?
[A] 2,800 करोड़ रुपये
[B] 4,800 करोड़ रुपये
[C] 8,800 करोड़ रुपये
[D] 6,800 करोड़ रुपये
Show Answer
Correct Answer :[D] 6,800 करोड़ रुपये
Que : हाल ही में केंद्र सरकार ने किस बोर्ड के सदस्यों के चयन हेतु एक नया मानदंड अपनाने का फैसला किया है?
[A] भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड
[B] अरावली प्रबंधन बोर्ड
[C] देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड
[D] जल प्रबंधन बोर्ड
Show Answer
Correct Answer :[A] भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड Notes: हाल ही में केंद्र सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के सदस्यों के चयन के लिये एक नया मानदंड अपनाने का फैसला किया है.
Que : फाइनेंशियल ऐक्शन टास्क फोर्स (Financial Action Task Force) ने इस बार भी किस देश को ग्रे लिस्ट में बरकरार रखा है?
[A] नेपाल
[B] पाकिस्तान
[C] चीन
[D] बांग्लादेश
Show Answer
Correct Answer :[B] पाकिस्तान Notes: फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स ने (एफएटीएफ) ने इस बार भी कंगाल पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में बरकरार रखा है. एफएटीएफ ने कहा है
🎓 स्टूडेंट्स, आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है!
क्या हमारी वेबसाइट **GKSchools** ने आपकी पढ़ाई में मदद की है? 🙌
तो कृपया हमें Google पर ⭐⭐⭐⭐⭐ रिव्यू देकर अपना समर्थन दें!