किसी विकल्प पर क्लिक करें। सही उत्तर हरे रंग में और गलत लाल रंग में दिखेगा।
Que 8311: किस देश में में स्वामी विवेकानंद जी की पहली प्रतिमा स्थापित की गई है।
Notes: मेक्सिको में हिडाल्गो राज्य के स्वायत्त विश्वविद्यालय में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वामी विवेकानंद जी की एक प्रतिमा का अनावरण किया। यह लैटिन अमेरिका में स्वामी विवेकानंद जी की प्रथम प्रतिमा है।
Que 8312: उत्तर प्रदेश में गिद्धों की घटती तादाद के लिए पक्षी के संरक्षण के लिये कितने जिले चिन्हित किये हैं?
Notes: पर्यावरण संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गिद्धों की कम होती संख्या से चिन्हित उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने पक्षी के संरक्षण के लिये 14 जिले को चिन्हित किये हैं। जोन के बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत व बिजनौर जिलों को इसमें चयनित किया गया है।
Que 8313: किस जेवेलरी कंपनी ने हाल ही में 90 करोड़ रुपये का एक लक्जरी ‘लियोनार्डो एडब्ल्यू 109 ग्रैंडन्यू ट्विन-इंजन’ हेलीकॉप्टर खरीदा है?
Notes: केरल के त्रिशूर स्थित प्रमुख बहुराष्ट्रीय आभूषण समूह जोयालुक्कास ने हाल ही में 90 करोड़ रुपये का एक लक्जरी ‘लियोनार्डो एडब्ल्यू 109 ग्रैंडन्यू ट्विन-इंजन’ हेलीकॉप्टर खरीदा है।
Que 8314: भारत में शिक्षक दिवस कब और किसलिए मनाया जाता है?
Notes: प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को भारत में शिक्षक दिवस के रूप में घोषित किया गया है. भारतीय पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जन्म जयंती पर शिक्षक दिवस पुरे भारत देश में मनाया जाता है.
Que 8315: किस देश ने हाल ही में जापान के साथ चार विवादित प्रशांत द्वीपों की वीजा-मुक्त यात्रा समझौते को समाप्त कर दिया है?
Notes: रूस ने 4 विवादित प्रशांत द्वीपों में जापान के नागरिकों के लिए वीजा मुक्त यात्रा समझौते को हाल ही में समाप्त कर दिया है।
Que 8316: भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी ने एशियाई जूनियर और कडेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता?
Notes: भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी पायस जैन और यशस्विनी घोरपड़े ने हाल ही में चीन के हान ज़िनयुआन और किन युक्सुआन को 3-2 से हराकर एशियाई जूनियर और कडेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।
Que 8317: किस भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज ने हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास लेने की घोषणा की?
Notes: भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास लेने की घोषणा की और साथ घोषणा करते हुए उन्होंने अपने इंडियन प्रीमियर लीग और घरेलू क्रिकेट करियर के समापन पर मुहर लगायी।
Que 8318: कोविड संक्रमण से निपटने के लिए नाक से लिए जाने वाले किस टीके सीडीएससीओ ने मंजूरी दे दी है?
Notes: कोविड संक्रमण से निपटने के लिए केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने भारत में विकसित एवं निर्मित नाक से लिए जाने वाले टीके ‘सीएचएडी-36’ को हाल ही में मंजूरी दे दी है।
Que 8319: ब्राजील स्वतंत्रता दिवस सितंबर में कब मनाया जाता है?
Notes: ब्राजील में हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस, जिसे सेटे डी सेटेम्ब्रो कहा जाता है 7 सितंबर को मनाया जाता है।
Que 8320: विश्व का पहला संस्कार केंद्र खोला राजस्थान के किस जिले में खोला जायेगा?
Notes: विश्व का पहला संस्कार केंद्र राजस्थान में झुंझुनू जिला मुख्यालय के खेमी शक्ति मंदिर परिसर में खोला जाएगा। जहाँ पर देशभर के मैनेजमेंट की पढ़ाई कराने वाले विशेषज्ञों द्वारा बच्चों को संस्कार सिखाए जाएंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
General Knowledge कहाँ से शुरू करें?
पहले इतिहास, राजव्यवस्था और भूगोल के छोटे सेट करो। फिर नीचे के अभ्यास प्रश्न हल करो और आज का GK टेस्ट लो।
क्या ये प्रश्न मुफ्त हैं?
हाँ। विषय क्विज़, अभ्यास MCQ और आज का टेस्ट बिना लॉगिन चलते हैं। स्कोर सेव करने के लिए लॉगिन वैकल्पिक है।
SSC और पुलिस के लिए कौन सा GK ज़रूरी है?
Static GK + पिछले 6–12 महीने का करेंट अफेयर्स। पुलिस में राज्य GK भी जोड़ो।
Today's 3-step path
Follow this loop every day: mixed test, current affairs, then today's subject. A new set arrives tomorrow.