किसी विकल्प पर क्लिक करें। सही उत्तर हरे रंग में और गलत लाल रंग में दिखेगा।
Que 10331: निम्न में से किस भाषा के गायक और संगीत निर्देशक प्रफुल्ल कर का हाल ही में निधन हो गया है?
Notes: लोकप्रिय उड़िया गायक और संगीत निर्देशक प्रफुल्ल कर का हाल ही में निधन हो गया है. वे प्रख्यात संगीतकार, गायक, गीतकार, लेखक और स्तंभकार थे। उन्हें 2015 में प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार मिला था. वर्ष 1975 में, वह ममता फिल्म में संगीतकार बने, जो तुरंत हिट हो गई.
Que 10332: हाल ही में किस राज्य सरकार ने रॉबिन उथप्पा को ब्रेन हेल्थ इनिशिएटिव का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?
Notes: कर्नाटक सरकार ने हाल ही में नीति आयोग के साथ मिलकर जनवरी में कर्नाटक ब्रेन हेल्थ इनिशिएटिव लांच किया है. और साथ ही रॉबिन उथप्पा को ब्रेन हेल्थ इनिशिएटिव का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है. तीन पायलट अस्पतालों में डॉक्टरों का प्रशिक्षण और ब्रेन हेल्थ क्लीनिक शुरू करने की तैयारी भी शुरू हो गई है.
Que 10333: निम्न में से किस राज्य के पूर्व में भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर द्वारा पूर्व कृपाण शक्ति का आयोजन किया गया है?
Notes: पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के पास तीस्ता फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर द्वारा पूर्व कृपाण शक्ति का आयोजन किया गया है. जिसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल तरुण कुमार और त्रिशक्ति कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग ने किया गया है.
Que 10334: इथोश डिजिटल ने हाल ही में किस शहर में पहला आईटी प्रशिक्षण और सेवा केंद्र खोला है?
Notes: लद्दाख के लेह में लद्दाख के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसएस खंडारे ने हाल ही में इथोश डिजिटल का पहला आईटी प्रशिक्षण और सेवा केंद्र खोला है. यह कैलिफोर्निया में स्थापित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो डिजिटल संचार और AR-VR उत्पादों में विशेषज्ञता रखती है.
Que 10335: इंडिया पल्स एंड ग्रेन्स एसोसिएशन ने हाल ही में तत्काल प्रभाव से किसे नया अध्यक्ष नियुक्त किया है?
Notes: भारत के दलहन व्यापार और उद्योग के लिए शीर्ष निकाय इंडिया पल्स एंड ग्रेन्स एसोसिएशन ने हाल ही में तत्काल प्रभाव से बिमल कोठारी को जीतू भेड़ा की जगह नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. एसोसिएशन के प्रमुख संस्थापक सदस्यों में से एक, कोठारी 2011 से आईपीजीए के उपाध्यक्ष हैं, जब यह गठित हुआ था.
Que 10336: निम्न में से किसके नीति अनुसंधान कार्य पत्र के मुताबिक, भारत में अत्यधिक गरीबी में 12.3% की गिरावट दर्ज की गयी है?
Notes: विश्व बैंक के नीति अनुसंधान कार्य पत्र के मुताबिक, भारत में अत्यधिक गरीबी में 12.3% की गिरावट दर्ज की गयी है. यह देश में 2011 से 2019 के बीच अत्यधिक गरीबी की संख्या में 12.3 प्रतिशत की गिरावट का प्रतिनिधित्व करता है। ग्रामीण क्षेत्रों में गिरावट शहरी क्षेत्रों की तुलना में बहुत अधिक थी.
Que 10337: निम्न में से किस मंत्रालय द्वारा हाल ही में विभिन्न बीमा कंपनियों के परामर्श से e-DAR विकसित किया गया है?
Notes: सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा हाल ही में सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित तत्काल जानकारी प्रदान करने में मदद करेगा और दुर्घटना मुआवजे के दावों में तेजी लाने में मदद के लिए हाल ही में विभिन्न बीमा कंपनियों के परामर्श से e-DAR विकसित किया गया है. जिस पर आसान पहुंच के लिए डिजिटलीकृत विस्तृत दुर्घटना रिपोर्ट अपलोड की जाएगी.
Que 10338: भारत और किस देश द्वारा क्वांटम कंप्यूटिंग पर इंडो-फिनिश वर्चुअल नेटवर्क सेंटर स्थापित करने की घोषणा की गयी है?
Notes: भारत और फ़िनलैंड द्वारा दोनों देशों की जरूरतों को पूरा करने के लिए विकास परियोजनाओं और अभिनव अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हाल ही में क्वांटम कंप्यूटिंग पर इंडो-फिनिश वर्चुअल नेटवर्क सेंटर स्थापित करने की घोषणा की गयी है. दोनों देशो के बीच यह द्विपक्षीय सहयोग विकास परियोजनाओं और नवीन अनुसंधान को प्रोत्साहित करने का एक प्रयास है.
Que 10339: स्मार्ट सिटीज, स्मार्ट शहरीकरण सम्मेलन का आयोजन हाल ही में किस शहर में किया गया है?
Notes: गुजरात के सूरत में हाल ही में 3 दिवसीय स्मार्ट सिटीज, स्मार्ट शहरीकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया है. इसका आयोजन आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा सूरत स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन डेवलपमेंट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है.
Que 10340: भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में किस फाइनेंस लिमिटेड पर 17.63 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है?
Notes: भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में नो योर कस्टमर और प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स रेगुलेशंस का पालन करने में विफल रहने के लिए मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड पर 17.63 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. आरबीआई के मुताबिक, मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड उसके आदेशों का पालन न करने का उपरोक्त आरोप साबित हो गया था.
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
General Knowledge कहाँ से शुरू करें?
पहले इतिहास, राजव्यवस्था और भूगोल के छोटे सेट करो। फिर नीचे के अभ्यास प्रश्न हल करो और आज का GK टेस्ट लो।
क्या ये प्रश्न मुफ्त हैं?
हाँ। विषय क्विज़, अभ्यास MCQ और आज का टेस्ट बिना लॉगिन चलते हैं। स्कोर सेव करने के लिए लॉगिन वैकल्पिक है।
SSC और पुलिस के लिए कौन सा GK ज़रूरी है?
Static GK + पिछले 6–12 महीने का करेंट अफेयर्स। पुलिस में राज्य GK भी जोड़ो।
Today's 3-step path
Follow this loop every day: mixed test, current affairs, then today's subject. A new set arrives tomorrow.