SSC, RPSC, UPSC, IBPS जैसी अन्य सरकारी विभागों में भर्ती चाहते हैं तो सामान्य ज्ञान का गहरा ज्ञान होना आवश्यक है। इस लेख में प्रत्येक प्रश्न का गहन विश्लेषण किया गया है, जिससे आप अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकेंगे।
Important Questions of General Knowledge in Hindi for All Exam
Que : निम्न में से किस इंश्योरेंस कंपनी ने जसलीन कोहली को एमडी और सीईओ नियुक्त किया है?
[A] इरडा इंश्योरेंस
[B] एसबीआई इंश्योरेंस
[C] एचडीएफसी इंश्योरेंस
[D] डिजिट इंश्योरेंस
Show Answer
Correct Answer :[D] डिजिट इंश्योरेंस Notes: डिजिट इंश्योरेंस कंपनी ने हाल ही में विजय कुमार की जगह जसलीन कोहली को एमडी और सीईओ नियुक्त किया है. जबकि आदर्श अग्रवाल को मुख्य वितरण अधिकारी (कॉर्पोरेट व्यवसाय) के लिए नियुक्त बीमांकक की भूमिका से पदोन्नत किया गया है.
Que : भारतीय-अमेरिकी नौसेना की दिग्गज शांति सेठी को हाल ही में किसका रक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है?
[A] नरेंद्र मोदी
[B] रामनाथ कोविंद
[C] कमला हैरिस
[D] जो बाईडेन
Show Answer
Correct Answer :[C] कमला हैरिस Notes: भारतीय-अमेरिकी नौसेना की दिग्गज शांति सेठी को हाल ही में अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की रक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है. वे एक प्रमुख अमेरिकी नौसेना के लड़ाकू जहाज की पहली भारतीय-अमेरिकी कमांडर हैं.
Que : स्किल इंडिया द्वारा हाल ही में किसके सहयोग से राष्ट्रीय शिक्षुता मेला 2022 आयोजित किया गया है?
[A] निति आयोग
[B] योजना आयोग
[C] जनजातीय विभाग
[D] प्रशिक्षण महानिदेशालय
Show Answer
Correct Answer :[D] प्रशिक्षण महानिदेशालय Notes: स्किल इंडिया द्वारा हाल ही में प्रशिक्षण महानिदेशालय के सहयोग से 700 से अधिक स्थानों पर राष्ट्रीय शिक्षुता मेला 2022 आयोजित किया गया है. जिसमे 30 से अधिक क्षेत्रों से 4000 से अधिक संगठन भाग लेंगे। इन क्षेत्रों में रीटेल, बिजली, IT/ITeS, दूरसंचार, मोटर वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि शामिल हैं.
Que : निम्न में से किस राज्य सरकार ने हाल ही में अपना पहला स्पेस-टेक फ्रेमवर्क लॉन्च किया है?
[A] केरल सरकार
[B] गुजरात सरकार
[C] महाराष्ट्र सरकार
[D] तेलंगाना सरकार
Show Answer
Correct Answer :[D] तेलंगाना सरकार Notes: तेलंगाना सरकार ने हाल ही में अपना पहला स्पेस-टेक फ्रेमवर्क लॉन्च किया है. जो की को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के लिए विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दृष्टि से शुरू किया गया है. इस स्पेस-टेक फ्रेमवर्क को मेटावर्स पर होस्ट किया गया था, जिससे यह देश का पहला ऐसा आधिकारिक इवेंट बन गया है.
Que : निम्न में से किस देश ने हाल ही में विश्व की सबसे शक्तिशाली परमाणु-सक्षम अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल RS-28 SARMAT का परीक्षण किया है?
[A] जापान
[B] चीन
[C] रूस
[D] अमेरिका
Show Answer
Correct Answer :[C] रूस Notes: रूस ने हाल ही में विश्व की सबसे शक्तिशाली परमाणु-सक्षम अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल RS-28 SARMAT का परीक्षण किया है. यह मिसाइल सबसे शक्तिशाली ICBM RS-28 Sarmat है, जिसे नाटो द्वारा Satan 2 कहा जाता है. यह एक सुपर-भारी, थर्मोन्यूक्लियर-सशस्त्र अंतरमहाद्वीपीय-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है.
Que : निम्न में से किस देश की राष्ट्रपति चुनाव में इमैनुएल मैक्रों को एक बार फिर राष्ट्रपति चुना गया है?
[A] जापान
[B] अमेरिका
[C] ऑस्ट्रेलिया
[D] फ्रांस
Show Answer
Correct Answer :[D] फ्रांस Notes: फ्रांस की राष्ट्रपति चुनाव में इमैनुएल मैक्रों को एक बार फिर राष्ट्रपति चुना गया है. मरीन ले पेन एक दक्षिणपंथी नेता हैं जिन्हें मैक्रों ने हराया था. इमैनुएल मैक्रों पिछले 20 वर्षों में फिर से निर्वाचित होने वाले पहले फ्रांसीसी राष्ट्रपति हैं। चुनाव का मतदान केवल 72% से कम था जो 1969 के बाद सबसे कम है.
Que : भारत ने हाल ही में किस पडोसी देश को ईंधन खरीदने में मदद करने के लिए अतिरिक्त $500 मिलियन की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है?
[A] चीन
[B] म्यामार
[C] बांग्लादेश
[D] श्री लंका
Show Answer
Correct Answer :[D] श्री लंका Notes: भारत ने हाल ही में पडोसी देश श्री लंका को ईंधन खरीदने में मदद करने के लिए अतिरिक्त $500 मिलियन की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है. और बांग्लादेश कोलंबो की मदद के लिए $450 मिलियन स्वैप पुनर्भुगतान को स्थगित करने के लिए तैयार है. वर्तमान में श्रीलंका सबसे बड़े वित्तीय संकट से जूझ रहा है.
Que : 26 अप्रैल को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
[A] विश्व महिला दिवस
[B] विश्व विज्ञान दिवस
[C] विश्व शिक्षा दिवस
[D] विश्व बौद्धिक सम्पदा दिवस
Show Answer
Correct Answer :[D] विश्व बौद्धिक सम्पदा दिवस Notes: 26 अप्रैल को विश्वभर में "विश्व बौद्धिक सम्पदा दिवस" मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य बौद्धिक सम्पदा के अधिकारों आदि के प्रति लोगों को जागरुक करना है.
Que : पोसोको ने भारत में बिजली क्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए किस आईआईटी संस्थान के साथ समझौता किया है?
[A] आईआईटी कानपूर
[B] आईआईटी दिल्ली
[C] आईआईटी खड़गपुर
[D] आईआईटी मुंबई
Show Answer
Correct Answer :[B] आईआईटी दिल्ली Notes: पावर सिस्टम ऑपरेशन कार्पोरेशन लिमिटेड ने हाल ही में भारत में बिजली क्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर अनुसंधान को प्रोत्साहित करने और अकादमिक और उद्योग के बीच बातचीत को मजबूत करने के उद्देश्य से आईआईटी दिल्ली के साथ समझौता किया है. जिसका लक्ष्य सहयोग के माध्यम से ज्ञान साझा करने और क्षमता निर्माण के लक्ष्य के साथ अकादमिक-उद्योग संपर्क में सुधार करना है.
Que : हाल ही में किस बैंक ने करों के संग्रह के लिए सीबीडीटी और सीबीआईसी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
[A] भारतीय स्टेट बैंक
[B] केनरा बैंक
[C] पंजाब नेशनल बैंक
[D] धनलक्ष्मी बैंक
Show Answer
Correct Answer :[D] धनलक्ष्मी बैंक Notes: धनलक्ष्मी बैंक ने हाल ही में करों के संग्रह के लिए सीबीडीटी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं. बैंक के पोर्टल से सीबीडीटी और सीबीआईसी पोर्टलों में प्रेषण के निर्बाध प्रवाह को लागू करने के लिए आवश्यक तकनीकी एकीकरण को जल्द से जल्द लागू किया जाएगा.
🎓 स्टूडेंट्स, आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है!
क्या हमारी वेबसाइट **GKSchools** ने आपकी पढ़ाई में मदद की है? 🙌
तो कृपया हमें Google पर ⭐⭐⭐⭐⭐ रिव्यू देकर अपना समर्थन दें!