किसी विकल्प पर क्लिक करें। सही उत्तर हरे रंग में और गलत लाल रंग में दिखेगा।
Que 10351: केंद्र सरकार ने हाल ही में किस अर्थशास्त्री को नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है?
Notes: राजीव कुमार के पद से इस्तीफा देने के बाद बाद अर्थशास्त्री सुमन बेरी को हाल ही में नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. सुमन बेरी को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य और बाद में उपाध्यक्ष नियुक्त किया था वे 1 मई, 2022 से यह पद ग्रहण करेंगे. वे 2001 से 2011 तक 10 वर्षों की अवधि के लिए NCAER के महानिदेशक थे.
Que 10352: निम्न में से किस स्पेस एजेंसी के परसेवेरांस ने मंगल ग्रह पर सूर्य ग्रहण का वीडियो कैप्चर किया है?
Notes: अमेरिका की अन्तरिक्ष एजेंसी नासा ने स्पेस एजेंसी के परसेवेरांस ने मंगल ग्रह पर सूर्य ग्रहण का वीडियो कैप्चर किया है. मार्स रोवर ने मंगल के दो चंद्रमाओं में से एक फोबोस पर ग्रहण का वीडियो कैप्चर किया है. यह वीडियो उच्चतम-फ्रेम-रेट अवलोकन है और सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा ज़ूम-इन विडियो है जिसे मंगल ग्रह की सतह से कैप्चर किया गया है.
Que 10353: ACI वर्ल्डवाइड रिपोर्ट के अनुसार, कौन सा देश रीयल-टाइम लेनदेन में पहले स्थान पर पहुच गया है?
Notes: रीयल-टाइम लेनदेन पर ACI वर्ल्डवाइड के द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत रीयल-टाइम लेनदेन में पहले स्थान पर पहुच गया है. भारत का रीयल-टाइम लेनदेन बढ़कर 48.6 बिलियन हो गया है। यह चीन का लगभग तीन गुना है जो भारत के बाद 18 अरब लेनदेन के साथ दूसरे स्थान पर है.
Que 10354: निम्न में से किस देश ने हाल ही में मोटर वाहन उद्योग में कंपनियों के एक समूह द्वारा एक बैटरी पासपोर्ट विकसित करने की योजना की घोषणा की है?
Notes: जर्मनी ने हाल ही में मोटर वाहन उद्योग में कंपनियों के एक समूह द्वारा एक बैटरी पासपोर्ट विकसित करने की योजना की घोषणा की है. यह योजना यूरोपीय बैटरी के पर्यावरणीय प्रभाव का पता लगाएगी. जबकि Umicore, BMW और BASF कुछ ऐसी कंपनियां हैं जो इस बैटरी पासपोर्ट प्रयास में शामिल हैं.
Que 10355: रॉबर्ट गोलोब को हाल ही में किस देश का नया प्रधान मंत्री चुना गया है?
Notes: रॉबर्ट गोलोब को हाल ही में स्लोवेनिया देश का नया प्रधान मंत्री चुना गया है. उन्होंने तीन बार के प्रधान मंत्री रहे जेनेज जनसा को हरा दिया। राज्य के चुनाव अधिकारियों ने पुष्टि की है. वर्तमान में स्लोवेनिया की राजधानी ज़ुब्लज़ाना है और यहाँ की मुद्रा यूरो है.
Que 10356: निम्न में से किस अन्तरिक्ष एजेंसी ने अंतरिक्ष को और अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से एक इक्विटी एक्शन प्लान जारी किया है?
Notes: अमेरिका की अन्तरिक्ष एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने हाल ही में अंतरिक्ष को और अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से एक इक्विटी एक्शन प्लान जारी किया है. इस एक्शन प्लान ने कम प्रतिनिधित्व वाले और कम सेवा वाले समुदायों में अवसरों को सीमित करने वाली बाधाओं को पहचानने और दूर करने की प्रतिबद्धताओं को गहरा किया है.
Que 10357: हाल ही में किसने सर डेविड एटनबरो को चैंपियंस ऑफ द अर्थ लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया है?
Notes: संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने हाल ही में जीवविज्ञानी, प्राकृतिक इतिहासकार और जाने माने ब्रॉडकास्टर सर डेविड एटनबरो को चैंपियंस ऑफ द अर्थ लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया है. उन्हें प्रकृति की सुरक्षा और संरक्षण के लिए रिसर्च, डॉकुमेंटेशन और एडवोकेसी के प्रति समर्पण" के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
Que 10358: निम्न में से किसे हाल ही में लॉरियस स्पोर्ट्समैन ऑफ़ द ईयर 2022 के लिए चुना गया है?
Notes: F1 चैंपियन मैक्स वेरस्टापेन को हाल ही में लॉरियस स्पोर्ट्समैन ऑफ़ द ईयर 2022 के लिए चुना गया है. जबकि जमैका की ओलंपिक स्प्रिंटर एलेन थॉम्पसन-हेरा को लॉरियस स्पोर्ट्सवुमेन ऑफ़ द ईयर चुना गया है.
Que 10359: नेटफ्लिक्स इंडिया ने हाल ही में किस मंत्रालय के सहयोग से वीमेन चेंज-मेकर्स वीडियो सिरीज़ जारी की है?
Notes: नेटफ्लिक्स इंडिया ने हाल ही में सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सहयोग से वीमेन चेंज-मेकर्स वीडियो सिरीज़ जारी की है. इस सिरीज़ में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला गया है. ये दोनों पोस्ट-प्रोडक्शन, वीएफएक्स, एनीमेशन और म्यूजिक-प्रोडक्शन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करके एक रचनात्मक पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए साझेदारी करेंगे.
Que 10360: भारत में प्रोटीन क्रिस्टैलोग्राफी की नींव रखने वाले स्ट्रक्चरल बायोलॉजिस्ट एम. विजयन का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
Notes: भारत में प्रोटीन क्रिस्टैलोग्राफी की नींव रखने वाले स्ट्रक्चरल बायोलॉजिस्ट एम. विजयन का हाल ही में 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. वे भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के अध्यक्ष रह चुके हैं। विजयन ने भारत में मैक्रोमोलीक्यूलर क्रिस्टलोग्राफी के विकास में सहायक थे.
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
General Knowledge कहाँ से शुरू करें?
पहले इतिहास, राजव्यवस्था और भूगोल के छोटे सेट करो। फिर नीचे के अभ्यास प्रश्न हल करो और आज का GK टेस्ट लो।
क्या ये प्रश्न मुफ्त हैं?
हाँ। विषय क्विज़, अभ्यास MCQ और आज का टेस्ट बिना लॉगिन चलते हैं। स्कोर सेव करने के लिए लॉगिन वैकल्पिक है।
SSC और पुलिस के लिए कौन सा GK ज़रूरी है?
Static GK + पिछले 6–12 महीने का करेंट अफेयर्स। पुलिस में राज्य GK भी जोड़ो।
Today's 3-step path
Follow this loop every day: mixed test, current affairs, then today's subject. A new set arrives tomorrow.