किसी विकल्प पर क्लिक करें। सही उत्तर हरे रंग में और गलत लाल रंग में दिखेगा।
Que 10341: निम्न में से किस इंश्योरेंस कंपनी ने जसलीन कोहली को एमडी और सीईओ नियुक्त किया है?
Notes: डिजिट इंश्योरेंस कंपनी ने हाल ही में विजय कुमार की जगह जसलीन कोहली को एमडी और सीईओ नियुक्त किया है. जबकि आदर्श अग्रवाल को मुख्य वितरण अधिकारी (कॉर्पोरेट व्यवसाय) के लिए नियुक्त बीमांकक की भूमिका से पदोन्नत किया गया है.
Que 10342: भारतीय-अमेरिकी नौसेना की दिग्गज शांति सेठी को हाल ही में किसका रक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है?
Notes: भारतीय-अमेरिकी नौसेना की दिग्गज शांति सेठी को हाल ही में अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की रक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है. वे एक प्रमुख अमेरिकी नौसेना के लड़ाकू जहाज की पहली भारतीय-अमेरिकी कमांडर हैं.
Que 10343: स्किल इंडिया द्वारा हाल ही में किसके सहयोग से राष्ट्रीय शिक्षुता मेला 2022 आयोजित किया गया है?
Notes: स्किल इंडिया द्वारा हाल ही में प्रशिक्षण महानिदेशालय के सहयोग से 700 से अधिक स्थानों पर राष्ट्रीय शिक्षुता मेला 2022 आयोजित किया गया है. जिसमे 30 से अधिक क्षेत्रों से 4000 से अधिक संगठन भाग लेंगे। इन क्षेत्रों में रीटेल, बिजली, IT/ITeS, दूरसंचार, मोटर वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि शामिल हैं.
Que 10344: निम्न में से किस राज्य सरकार ने हाल ही में अपना पहला स्पेस-टेक फ्रेमवर्क लॉन्च किया है?
Notes: तेलंगाना सरकार ने हाल ही में अपना पहला स्पेस-टेक फ्रेमवर्क लॉन्च किया है. जो की को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के लिए विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दृष्टि से शुरू किया गया है. इस स्पेस-टेक फ्रेमवर्क को मेटावर्स पर होस्ट किया गया था, जिससे यह देश का पहला ऐसा आधिकारिक इवेंट बन गया है.
Que 10345: निम्न में से किस देश ने हाल ही में विश्व की सबसे शक्तिशाली परमाणु-सक्षम अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल RS-28 SARMAT का परीक्षण किया है?
Notes: रूस ने हाल ही में विश्व की सबसे शक्तिशाली परमाणु-सक्षम अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल RS-28 SARMAT का परीक्षण किया है. यह मिसाइल सबसे शक्तिशाली ICBM RS-28 Sarmat है, जिसे नाटो द्वारा Satan 2 कहा जाता है. यह एक सुपर-भारी, थर्मोन्यूक्लियर-सशस्त्र अंतरमहाद्वीपीय-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है.
Que 10346: निम्न में से किस देश की राष्ट्रपति चुनाव में इमैनुएल मैक्रों को एक बार फिर राष्ट्रपति चुना गया है?
Notes: फ्रांस की राष्ट्रपति चुनाव में इमैनुएल मैक्रों को एक बार फिर राष्ट्रपति चुना गया है. मरीन ले पेन एक दक्षिणपंथी नेता हैं जिन्हें मैक्रों ने हराया था. इमैनुएल मैक्रों पिछले 20 वर्षों में फिर से निर्वाचित होने वाले पहले फ्रांसीसी राष्ट्रपति हैं। चुनाव का मतदान केवल 72% से कम था जो 1969 के बाद सबसे कम है.
Que 10347: भारत ने हाल ही में किस पडोसी देश को ईंधन खरीदने में मदद करने के लिए अतिरिक्त $500 मिलियन की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है?
Notes: भारत ने हाल ही में पडोसी देश श्री लंका को ईंधन खरीदने में मदद करने के लिए अतिरिक्त $500 मिलियन की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है. और बांग्लादेश कोलंबो की मदद के लिए $450 मिलियन स्वैप पुनर्भुगतान को स्थगित करने के लिए तैयार है. वर्तमान में श्रीलंका सबसे बड़े वित्तीय संकट से जूझ रहा है.
Que 10348: 26 अप्रैल को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
Notes: 26 अप्रैल को विश्वभर में "विश्व बौद्धिक सम्पदा दिवस" मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य बौद्धिक सम्पदा के अधिकारों आदि के प्रति लोगों को जागरुक करना है.
Que 10349: पोसोको ने भारत में बिजली क्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए किस आईआईटी संस्थान के साथ समझौता किया है?
Notes: पावर सिस्टम ऑपरेशन कार्पोरेशन लिमिटेड ने हाल ही में भारत में बिजली क्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर अनुसंधान को प्रोत्साहित करने और अकादमिक और उद्योग के बीच बातचीत को मजबूत करने के उद्देश्य से आईआईटी दिल्ली के साथ समझौता किया है. जिसका लक्ष्य सहयोग के माध्यम से ज्ञान साझा करने और क्षमता निर्माण के लक्ष्य के साथ अकादमिक-उद्योग संपर्क में सुधार करना है.
Que 10350: हाल ही में किस बैंक ने करों के संग्रह के लिए सीबीडीटी और सीबीआईसी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
Notes: धनलक्ष्मी बैंक ने हाल ही में करों के संग्रह के लिए सीबीडीटी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं. बैंक के पोर्टल से सीबीडीटी और सीबीआईसी पोर्टलों में प्रेषण के निर्बाध प्रवाह को लागू करने के लिए आवश्यक तकनीकी एकीकरण को जल्द से जल्द लागू किया जाएगा.
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
General Knowledge कहाँ से शुरू करें?
पहले इतिहास, राजव्यवस्था और भूगोल के छोटे सेट करो। फिर नीचे के अभ्यास प्रश्न हल करो और आज का GK टेस्ट लो।
क्या ये प्रश्न मुफ्त हैं?
हाँ। विषय क्विज़, अभ्यास MCQ और आज का टेस्ट बिना लॉगिन चलते हैं। स्कोर सेव करने के लिए लॉगिन वैकल्पिक है।
SSC और पुलिस के लिए कौन सा GK ज़रूरी है?
Static GK + पिछले 6–12 महीने का करेंट अफेयर्स। पुलिस में राज्य GK भी जोड़ो।
Today's 3-step path
Follow this loop every day: mixed test, current affairs, then today's subject. A new set arrives tomorrow.