किसी विकल्प पर क्लिक करें। सही उत्तर हरे रंग में और गलत लाल रंग में दिखेगा।
Que 10361: भारत अपने अस्तित्व के 118 वर्षों में पहली बार कौन से विश्व लेखाकार कांग्रेस एकाउंटेंट्स के कुंभ की मेज़बानी करेगा?
Notes: भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान के अध्यक्ष देबाशीष मित्रा के मुताबिक, भारत अपने अस्तित्व के 118 वर्षों में पहली बार 21वें विश्व लेखाकार कांग्रेस एकाउंटेंट्स के कुंभ की मेज़बानी करेगा. जिसमे 130 देशों के लगभग 6000 शीर्ष एकाउंटेंट्स इस कांग्रेस में भाग लेंगे. इस कार्यक्रम का आयोजन 18 से 21 नवंबर तक चलेगा जिसमें भारत, फ्रांस को पीछे छोड़ देगा.
Que 10362: निम्न में से किस राज्य का जामताड़ा जिला भारत का एकमात्र जिला बन गया है जहां सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक पुस्तकालय हैं?
Notes: झारखंड राज्य का जामताड़ा जिला हाल ही में भारत का एकमात्र जिला बन गया है जहां सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक पुस्तकालय हैं. यहाँ लगभग आठ लाख की आबादी वाले इस जिले में छह ब्लॉक के तहत कुल 118 ग्राम पंचायतें हैं और प्रत्येक पंचायत में एक सुसज्जित पुस्तकालय है जो सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक छात्रों के लिए खुला रहता है.
Que 10363: निम्न में से किस राज्य के रामपुर में भारत का पहला अमृत सरोवर स्थापित किया गया है?
Notes: उत्तर प्रदेश राज्य के रामपुर की ग्राम पंचायत पटवई में भारत का पहला अमृत सरोवर स्थापित किया गया है. जिसके अंतर्गत 75 जल निकायों को विकसित और पुनर्जीवित किया जाएगा. आने वाले कुछ ही हफ्तों में रामपुर में एक तालाब को साफ कर पुनर्जीवित किया गया. यह तालाब अब ग्रामीण क्षेत्र में एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण बन गया है.
Que 10364: Nasscom ने हाल ही में किस कंपनी के एंटरप्राइज ग्रोथ ग्रुप के अध्यक्ष कृष्णन रामानुजम को 2022-23 के लिए चेयरपर्सन नियुक्त किया है?
Notes: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में एंटरप्राइज ग्रोथ ग्रुप के अध्यक्ष कृष्णन रामानुजम को हाल ही में नैसकॉम ने 2022-23 के लिए चेयरपर्सन नियुक्त किया है. रामानुजम इस भूमिका में भारत में एक्सेंचर की अध्यक्ष और वरिष्ठ प्रबंध निदेशक रेखा एम. मेनन का स्थान लेंगे.
Que 10365: निम्न में से कौन सी कंपनी 19 लाख करोड़ रुपये के M-Cap तक पहुंचने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गयी है?
Notes: इंट्रा-डे ट्रेड में मुकेश अम्बानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड 19 लाख करोड़ रुपये के M-Cap तक पहुंचने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गयी है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर दिन के दौरान बाज़ार का हैवीवेट स्टॉक 1.85 प्रतिशत उछलकर 2,827.10 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया.
Que 10366: एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2022 के 35वें संस्करण में भारतीय ने कुल कितने मैडल जीते है?
Notes: 30 सदस्यीय भारतीय दल ने हाल ही में मंगोलिया के उलानबटार में आयोजित एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2022 के 35वें संस्करण में 17 मैडल जीते है जिसमे 1-स्वर्ण, 5-रजत और 11-कांस्य पदक शामिल हैं. गोल्ड मैडल रवि कुमार दहिया ने पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल श्रेणी में जीता है.
Que 10367: उन्नत भारत अभियान 2.0 ने हाल ही में कितने वर्ष पूरे कर लिए है?
Notes: वर्ष 2018 में, UBA 2.0 को ग्रामीण विकास प्रक्रियाओं की प्रक्रियाओं में परिवर्तनकारी परिवर्तन लाने के उद्देश्य से लॉन्च किये गए उन्नत भारत अभियान 2.0 ने हाल ही में 4 वर्ष पूरे कर लिए है. यह एक प्रमुख कार्यक्रम है जो शिक्षा मंत्रालय के दायरे में आता है और इसका उद्देश्य देश के उच्च शिक्षा संस्थानों को न्यूनतम पांच गांवों के साथ जोड़ना है.
Que 10368: भारत और किस देश ने हाल ही में अक्षय ऊर्जा हस्तांतरण परियोजना पर हस्ताक्षर किये है?
Notes: भारत और मालदीव हाल ही में अक्षय ऊर्जा हस्तांतरण परियोजना के उद्देश्य से एक ट्रांसमिशन इंटरकनेक्शन स्थापित करने पर सहमत हुए हैं. दोनों देशो के बीच बैठक के दौरान वर्ष 2030 तक शुद्ध-शून्य उत्सर्जन लक्ष्य प्राप्त करने के मालदीव सरकार के संकल्प पर चर्चा की गई.
Que 10369: निम्न में से किसने हाल ही में नई दिल्ली में अभिनव कृषि पर एक राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला का आयोजन किया है?
Notes: नीति आयोग ने हाल ही में नई दिल्ली में “अभिनव कृषि” पर एक राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला का आयोजन किया है. जिसमे प्राकृतिक कृषि पद्धतियों के मूल सिद्धांतों, विज्ञान और प्रक्रियाओं को समझने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया है.
Que 10370: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स ग्रीको रोमन कुश्ती में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी कुल कितने पदक जीतकर चैंपियनशिप अपने नाम की?
Notes: इस प्रतियोगिता में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने पांच स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक जीता है। यह खेल बेंगलुरु के जैन यूनिवर्सिटी में 24 अप्रैल से 3 मई तक आयोजित रहे.
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
General Knowledge कहाँ से शुरू करें?
पहले इतिहास, राजव्यवस्था और भूगोल के छोटे सेट करो। फिर नीचे के अभ्यास प्रश्न हल करो और आज का GK टेस्ट लो।
क्या ये प्रश्न मुफ्त हैं?
हाँ। विषय क्विज़, अभ्यास MCQ और आज का टेस्ट बिना लॉगिन चलते हैं। स्कोर सेव करने के लिए लॉगिन वैकल्पिक है।
SSC और पुलिस के लिए कौन सा GK ज़रूरी है?
Static GK + पिछले 6–12 महीने का करेंट अफेयर्स। पुलिस में राज्य GK भी जोड़ो।
Today's 3-step path
Follow this loop every day: mixed test, current affairs, then today's subject. A new set arrives tomorrow.