करेंट अफेयर्स (Quiz प्रश्नोत्तरी) 24-25

Current Affairs Quiz for All Mains Exams

चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली


21-September-2021/ By Team Gkschools

पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चंडीगढ़ के राजभवन में शपथ ली। वे पंजाब के 16वें मुख्यमंत्री बन गये हैं।

गौरतलब है कि चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री हैं।  राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ दो वरिष्ठ विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओ.पी. सोनी ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।  इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, विधानसभा अध्यक्ष राणा के.पी. सिंह, राज्यसभा सदस्य अंबिका सोनी भी मौजूद थे. समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह शामिल नहीं हुए।

इससे पहले पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेता कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने पार्टी द्वारा कथित रूप से अपमानित किए जाने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi)

चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता हैं। वे वर्तमान में चमकौर साहिब से विधायक हैं। 2015 से 2016 के बीच वे पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष थे। वर्ष 2017 में वे तकनीकी शिक्षा व औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के मंत्री बने।

Google review

पिछले वर्ष के हल प्रश्न पत्र / अभ्यास सेट

  • Ssc Chsl Gk Questions And Answers
  • Up Board Exam Date 2023 Hindi
  • Most Important Gk One Liner Question Answer In Hindi Set7
  • Class 10 Hindi One
  • Class 11 Geography Chapter 1 Ncert
  • Dharveda StudyBoost IQ
⭐ 5★ Rating दें
WhatsApp पर GKSchools Share करें

GKSchools के इस विशेष अभ्यास और सामान्य ज्ञान पोर्टल पर आपका स्वागत है। यहाँ हमने .subjectname. Current Affairs से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तथ्यों, बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ Quiz) और आवश्यक जानकारियों का संकलन किया है। यह अभ्यास सेट विशेष रूप से आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, CGL, UPSC, Railway NTPC, Group D, Banking, State PSC, Air Force, Navy और विभिन्न राज्यों की पुलिस भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए तैयार किया गया है। यहाँ दिए गए सभी प्रश्नों को नवीनतम परीक्षा पैटर्न और 2026 के सिलेबस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है ताकि आप वास्तविक परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें। अपनी परीक्षा में सफलता सुनिश्चित करने और बेहतर स्कोर प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए मॉक टेस्ट और प्रश्नोत्तरों का गहराई से अभ्यास करें। अतिरिक्त स्पष्टीकरण के लिए नीचे दिए गए उत्तर विवरण और महत्वपूर्ण FAQs को भी अवश्य पढ़ें।