करेंट अफेयर्स (Quiz प्रश्नोत्तरी) 24-25

4 सितंबर 2021 Current Affairs Quiz for All Mains Exams

नासा के मार्स रोवर ने अपना पहला चट्टान का नमूना एकत्र किया


04-September-2021/ By Team Gkschools

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के नवीनतम मार्स रोवर ने पृथ्वी पर वापसी के लिए पहला चट्टान का  नमूना सफलतापूर्वक एकत्र किया है।

मुख्य बिंदु 

  • इस चट्टान के नमूने को परसेवेरांस रोवर के चीफ इंजीनियर एडम स्टेल्ट्जनर (Adam Steltzner) ने परफेक्ट कोर सैंपल करार दिया था ।
  • पहले के प्रयास में, नमूने को उखड़ने के लिए परसेवेरांस ने अधिक नरम चट्टान में ड्रिल किया, लेकिन यह टाइटेनियम ट्यूब के अंदर नहीं मिला। फिर रोवर ने  बेहतर सैंपलिंग स्पॉट के लिए आधा मील की दूरी तय की।
  • परसेवेरांस फरवरी 2021 में मंगल के जेजेरो क्रेटर (Jezero Crater) पर पहुंचा था।
  • नासा ने परसेवेरांस  द्वारा एकत्र किए गए नमूने प्राप्त करने के लिए और अधिक अंतरिक्ष यान लॉन्च करने की योजना बनाई है।

मार्स 2020 मिशन (Mars 2020 Mission)

मार्स 2020 मिशन जुलाई 2020 में लांच किया गया था। यह नासा के मंगल अन्वेषण कार्यक्रम का एक हिस्सा है। मार्स 2020 मिशन को एटलस वी लॉन्च वाहन (Atlas V Launch Vehicle) से लॉन्च किया गया था।

यह 2020 में मंगल ग्रह के लिए लॉन्च किए गए तीन मिशनों में से एक है। अन्य दो मंगल मिशन इस प्रकार थे:

  • तियानवेन-1 मिशन चीन द्वारा लांच किया गया था।
  • यूएई द्वारा ‘होप ऑर्बिटर’ को लांच किया गया था।

इन्जेन्यूटी हेलीकाप्टर (Ingenuity Helicopter)

  • इन्जेन्यूटी दूसरे ग्रह में संचालित उड़ान का एक प्रौद्योगिकी प्रदर्शन है।
  • नासा इन्जेन्यूटी हेलीकॉप्टर की मदद से परीक्षण उड़ानों का प्रदर्शन करेगा।
  • इन्जेन्यूटी हेलीकाप्टर की मुख्य चुनौती यह है कि इसे -130 डिग्री फ़ारेनहाइट के कम तापमान में जीवित रहना होगा। इस तरह के कम तापमान इस क्राफ्ट पर बैटरियों को फ्रीज और क्रैक कर सकते हैं।
  • इस हेलीकॉप्टर का वजन 8 किलोग्राम है।
  • यह एक सौर ऊर्जा संचालित हेलीकाप्टर है।
  • हेलीकॉप्टर की पूर्ण गति 2,400 आरपीएम है।
Google review

पिछले वर्ष के हल प्रश्न पत्र / अभ्यास सेट

  • Indian Economy Gk In Hindi
  • Up Police New Vacancy 2023
  • Class 12 Political Science
  • September Current Affairs 2022
  • Nature And Environment Quiz
  • Dharveda StudyBoost IQ
⭐ 5★ Rating दें
WhatsApp पर GKSchools Share करें

GKSchools के इस विशेष अभ्यास और सामान्य ज्ञान पोर्टल पर आपका स्वागत है। यहाँ हमने .subjectname. Current Affairs से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तथ्यों, बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ Quiz) और आवश्यक जानकारियों का संकलन किया है। यह अभ्यास सेट विशेष रूप से आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, CGL, UPSC, Railway NTPC, Group D, Banking, State PSC, Air Force, Navy और विभिन्न राज्यों की पुलिस भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए तैयार किया गया है। यहाँ दिए गए सभी प्रश्नों को नवीनतम परीक्षा पैटर्न और 2026 के सिलेबस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है ताकि आप वास्तविक परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें। अपनी परीक्षा में सफलता सुनिश्चित करने और बेहतर स्कोर प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए मॉक टेस्ट और प्रश्नोत्तरों का गहराई से अभ्यास करें। अतिरिक्त स्पष्टीकरण के लिए नीचे दिए गए उत्तर विवरण और महत्वपूर्ण FAQs को भी अवश्य पढ़ें।