सामान्य ज्ञान क्विज रिविज़न 03 Most Important GK One Liner Quiz Questions and Answer in Hindi
इस पेज पर आपको 'GK One Liner Question and Answer' सेट-3 मिलेगा, जिसमें हिंदी में सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण सवाल और उनके उत्तर शामिल हैं। यह सवाल विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए बहुत उपयोगी हैं। इस क्विज़ को हल करने से आपकी जीके की समझ बढ़ेगी और आप अपनी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा, यह सेट-3 खासतौर पर उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो अपने ज्ञान को और बेहतर बनाना चाहते हैं।
Que 1: विश्व का सबसे बड़ा द्वीप कौन सा है? ग्रीनलैंड
Que 2: श्रीलंका का पुराना नाम क्या है ? सिलोन
Que 3: किस उपकरण द्वारा यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत् ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है ? डायनेमो
Que 4: सूर्य में सर्वाधिक गैस कौनसी है ? हाइड्रोजन
Que 5: रिक्टर पैमाने द्वारा क्या मापा जाता है ? भूकंप की तीव्रता
Que 6: भारत में निर्मित प्रथम कंप्यूटर का क्या नाम है ? सिद्धार्थ
Que 7: कंप्यूटर की परमानेंट मैमोरी क्या कहलाती है ? ROM-Read Only Memory
Que 8: सूर्य से पृथ्वी पर ऊष्मा का संचरण किस विधि के द्वारा होता है ? विकिरण
Que 9: योजना आयोग का अध्यक्ष कौन होता है ? प्रधानमंत्री
Que 10: किस अधिवेशन में कांग्रेस उदारवादी और उग्रवादी नामक दो दलों में विभाजित हो गयी थी ? 1907 के सूरत अधिवेशन में
Que 11: भू-पटल में सबसे अधिक कौनसी धातु है ? एल्युमीनियम
Que 12: कौनसा पुच्छल तारा 76 वर्ष बाद दिखाई देता है ? हेली पुच्छल तारा
Que 13: विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौनसा है ? एशिया
Que 14: सबसे छोटी हड्डी कौनसी है ? स्टेपिज़
Que 15: मुगल सम्राट अकबर का जन्म कहाँ हुआ था ? अमरकोट के दुर्ग में
Que 16: शरीर में सबसे बड़ी अंत:स्रावी ग्रंथि कौनसी है ? थायराइड
Que 17: कौन-सा विदेशी आक्रमणकारी ‘कोहिनूर हीरा’ एवं ‘मयूर सिंहासन’ लूटकर अपने साथ स्वदेश ले गया? नादिरशाह
Que 18: मनुष्य की आँख में किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब कहाँ बनता है ? रेटिना
Que 19: फूलों की घाटी किस राज्य में है ? उत्तराखंड में
Que 20: भारत का सबसे पुराना चालू रेल इंजन कौन सा है ? फेयरी क्वीन
Que 21: क्षेत्रफल के अनुसार विश्व का सबसे छोटा देश कौनसा है ? वैटिकन सिटी
Que 22: मानव द्वारा सबसे पहले किस धातु का प्रयोग किया गया ? तांबा
Que 23: भारत के प्रथम लोकसभा अध्यक्ष कौन थे ? गणेश वासुदेव मावलंकर
Que 24: राजस्थान में खेतड़ी किसके लिए प्रसिद्ध है ? तांबे की खान
Que 25: कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं, इसका निर्णय कौन करता है ? लोकसभा अध्यक्ष