सामान्य ज्ञान क्विज रिविज़न 03 Most Important GK One Liner Quiz Questions and Answer in Hindi
इस पेज पर आपको 'GK One Liner Question and Answer' सेट-3 मिलेगा, जिसमें हिंदी में सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण सवाल और उनके उत्तर शामिल हैं। यह सवाल विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए बहुत उपयोगी हैं। इस क्विज़ को हल करने से आपकी जीके की समझ बढ़ेगी और आप अपनी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा, यह सेट-3 खासतौर पर उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो अपने ज्ञान को और बेहतर बनाना चाहते हैं।
Que 51: भारत में निर्मित प्रथम कंप्यूटर का क्या नाम है ? सिद्धार्थ
Que 52: मानव शरीर में पाचन क्रिया अधिकतर किस अंग में संपन्न होती है ? छोटी आंत
Que 53: कांग्रेस द्वारा पूर्ण स्वाधीनता का प्रस्ताव कब और कहाँ पारित किया गया ? सन 1929 के लाहौर अधिवेशन में Quiz Questions
Que 54: स्वेज नहर किन दो सागरों को जोड़ती है ? भूमध्यसागर और लाल सागर
Que 55: वायुमंडल की सबसे निचली सतह को क्या कहते हैं ? क्षोभमंडल
Que 56: बाल पेन किस सिद्धांत पर काम करता है ? पृष्ठीय तनाव
Que 57: सामान्य परिस्थितियों में हवा में ध्वनि की गति कितनी होती है ?
332 मी./ सेकंड
Que 58: सूर्य में सर्वाधिक गैस कौनसी है ? हाइड्रोजन
Que 59: स्टेनलैस स्टील किसकी मिश्र धातु होती है ? आयरन, क्रोमियम,निकिल
Que 60: भारत ने पहला परमाणु परीक्षण कब और कहाँ किया था ? 14 मई 1974 को पोखरण (राजस्थान) में
Que 61: ध्वनि की तीव्रता किसमें मापी जाती है ? डेसीबल
Que 62: भारत में भाषा के आधार बनने वाला पहला राज्य कौनसा है ? आंध्रप्रदेश
Que 63: किसी वेबसाइट के प्रथम पृष्ठ को क्या कहा जाता है ? होमपेज
Que 64: ब्लड ग्रुप की खोज किसने की थी ? लैंड स्टेनर
Que 65: विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौनसा है ? एशिया
Que 66: सेल्यूकस का राजदूत जो चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में आया, कौन था ? मैग्स्थनीज
Que 67: प्लास्टर ऑफ़ पेरिस किससे बनता है ? जिप्सम
Que 68: वह एकमात्र ग्रह कौनसा है जो अपनी धुरी पर पूर्व से पश्चिम दिशा में घूमता है ? शुक्र
Que 69: पृथ्वी को 1 डिग्री देशांतर घूमने में कितना समय लगता है ? 4 मिनट
Que 70: मधुमक्खी पालन क्या कहलाता है ? एपीकल्चर Quiz Questions
Que 71: भारत का सबसे पुराना चालू रेल इंजन कौन सा है ? फेयरी क्वीन
Que 72: पृथ्वी और सूर्य के बीच दूरी कितनी है ? 15 करोड़ किलोमीटर
Que 73: अशोक चक्र मे कितनी तिलिया होती है? 24
Que 74: किसे सीमांत गाँधी कहा जाता है ? खान अब्दुल गफ्फार खान
Que 75: भारत के संघीय क्षेत्र ‘दादरा और नगर हवेली’ की राजधानी कौनसी है ? सिल्वासा