भारत में पंचायती राज व्यवस्था 73वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 के तहत लागू की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वशासन को बढ़ावा देना था। पंचायती राज प्रणाली के अंतर्गत ग्राम सभा, ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद आते हैं। इस प्रणाली को मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर कई सुधार किए गए हैं। यहां पर आपको पंचायती राज प्रणाली से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर मिलेंगे, जो विभिन्न परीक्षाओं के लिए उपयोगी साबित होंगे।
Que 11: सरकार सरपंच को हटा सकती है यदि…
[A] 1/3 पञ्च सरपंच के विरुद्ध अविश्वास का प्रस्ताव कर दें
[B] 2/3 पञ्च सरपंच के विरुद्ध अविश्वास का प्रस्ताव कर दें
[C] 1/4 पञ्च सरपंच के विरुद्ध अविश्वास का प्रस्ताव कर दें
[D] 3/4 पञ्च सरपंच के विरुद्ध अविश्वास का प्रस्ताव कर दें
Show Answer
Correct Answer :[B] 2/3 पञ्च सरपंच के विरुद्ध अविश्वास का प्रस्ताव कर दें
Que 12: भारत में पंचायती राज व्यवस्था लाने के पीछे मुख्य उद्येश्य क्या था?
[A] राजनीति के अपराधीकरण को रोकना
[B] गावों का विकास करना
[C] सत्ता का विकेंद्रीकरण कर जनमानस को राजनीति से जोड़ना
[D] चुनाव खर्च में कमी करना
Show Answer
Correct Answer :[C] सत्ता का विकेंद्रीकरण कर जनमानस को राजनीति से जोड़ना
Que 13: पंचायतों में सभी स्तरों पर महिलाओं के लिए कितने पद आरक्षित होते हैं.
[A] 1/3
[B] 1/2
[C] 2/3
[D] 1/4
Show Answer
Correct Answer :[A] 1/3
Que 14: ग्राम सभा के सम्बन्ध में कौन सा कथन सही नही है?
[A] ग्राम सभा में गाँव स्तर पर गठित पंचायत क्षेत्र में निर्वाचक सूची में पंजीकृत व्यक्ति
[B] यह पंचायत क्षेत्र में पंजीकृत मतदाताओं की एक ग्राम स्तरीय सभा है
[C] इसकी शक्तियां विधान मंडल द्वारा निर्धारित की गयी हैं
[D] यह वही कार्य कर सकती है जो कि केंद्र सरकार ने बताये हैं
Show Answer
Correct Answer :[D] यह वही कार्य कर सकती है जो कि केंद्र सरकार ने बताये हैं
Que 15: पंचायती राज संस्थाओं को नया स्वरूप देने के लिए संविधान का ……………….संशोधन अधिनियम पारित हुआ.
[A] 71वाँ
[B] 72वाँ
[C] 73वाँ
[D] 74वां
Show Answer
Correct Answer :[C] 73वाँ
Que 16: ग्राम पंचायत के मुखिया का निर्वाचन ………….के सदस्यों द्वारा होता है.
[A] अध्यक्ष
[B] ग्राम सभा
[C] प्रमुख
[D] प्रखंड विकास पदाधिकारी
Show Answer
Correct Answer :[B] ग्राम सभा
Que 17: निम्न में से किस समिति की सिफारिसों के आधार पर भारत में पंचायती राज का उदय हुआ था?
[A] पुंछी समिति
[B] बलवंतराय मेहता समिति
[C] सिंघवी समिति
[D] निम्न में से कोई नही
Show Answer
Correct Answer :[B] बलवंतराय मेहता समिति
Que 18: ग्राम पंचायत में सरकारी पदाधिकारी कौन होता है?
[A] प्रखंड विकास पदाधिकारी
[B] पंचायत सेवक
[C] जिला विकास पदाधिकारी
[D] उपविकास आयुक्त
Show Answer
Correct Answer :[B] पंचायत सेवक
Que 19: पंचायत समिति का मुख्यालय कहाँ होता है?
[A] गाँव
[B] प्रखंड
[C] जिला
[D] अनुमंडल
Show Answer
Correct Answer :[B] प्रखंड
Que 20: ग्राम पंचायत का कार्यकाल ……….वर्ष है.
[A] 2 वर्ष
[B] 3 वर्ष
[C] 4 वर्ष
[D] 5 वर्ष
Show Answer
Correct Answer :[D] 5 वर्ष
🎓 स्टूडेंट्स, आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है!
क्या हमारी वेबसाइट **GKSchools** ने आपकी पढ़ाई में मदद की है? 🙌
तो कृपया हमें Google पर ⭐⭐⭐⭐⭐ रिव्यू देकर अपना समर्थन दें!